फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक आज भी बदला रहेगा मौसम, आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Thu, 29 May 2025 11:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर के दो बजे तक उमस भरी गर्मी के बाद मेघ बरसने से लोगों को राहत मिली है। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। ऐसे में मंगलवार की तुलना में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

Mussoorie Accident: ग्लोगी के पास हादसा...मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा है। आज दून के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही रहने की संभावना है। आज भी मौसम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने तेवर दिखा सकता है।

ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें