फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: होली पर साफ रहेगा मौसम, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी, कल पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 27 Feb 2026 09:19 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एक से पांच मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि इससे पहले 28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में होली के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से गर्मी थोड़ा परेशान भी कर सकती है। खासकर मैदानी इलाकों के सामान्य तापमान में पांच से छह डिग्री तक का इजाफ देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक से पांच मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि इससे पहले 28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि इस बदलाव से तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

केंद्र की जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है। खासकर 3000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी के ज्यादा असर है।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget: सत्र के पहले दिन ही बजट पेश कर सकती है सरकार, विधानसभा ने भेजा अनंतिम कार्यक्रम

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 27.0 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के 13.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें