फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: होली पर आज पहाड़ से मैदान तक सुहावना रहेगा मौसम, छा सकते हैं बादल

Mon, 25 Mar 2024 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की अधिकतर जगहों पर आज मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों पर हवा चलेगी और मैदानी इलाकों में अधिकतर जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। फिर अगले चार दिन यानी 28 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Holi 2024: उत्तराखंड में खूब उड़ा अबीर-गुलाल, ढोल-दमाऊ बजाकर पारंपरिक गीतों पर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, हल्के बादल छाने से अधिकतर जगह मौसम सुहावना रहेगा। राजधानी दून की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें