फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से लौटेगी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 17 Apr 2025 02:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड का अहसास होने के साथ मैदानों में गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन




केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (बृहस्पतिवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Chardham Yatra: चारधाम मार्ग पर चलने वाले चालकों की लगेगी क्लास, काउंसलिंग में सीखेंगे सफल यात्रा के गुरुमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों की बात करें तो 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन 19 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झोंकेदार हवाएं भी मौसम को बदलने में पूरा सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें