फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rainfall: गंगोत्री धाम में फिर बढ़ा भागीरथी नदी का जलस्तर, पुलिस ने यात्रियों को किया अलर्ट

Wed, 31 Jul 2024 08:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Weather: तीन दिन पूर्व भी भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर बढ़ने के कारण एक कुटिया भी बह गइ थी औ गंगा स्नान घाट जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन
गंगोत्री में भागीरथी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम में बुधवार शाम को अचानक फिर भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने नदी के किनारों से यात्रियों को हटा दिया है। वहीं, अचानक बढ़े जलस्तर बढ़ने से तीर्थपुरोहित और व्यवसायी चिंतित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, यहां तीन दिन पूर्व भी भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर बढ़ने के कारण एक कुटिया भी बह गइ थी औ गंगा स्नान घाट जलमग्न हो गए थे। मंगलवार को नदी का जलस्तर कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बुधवार शाम अचानक फिर से नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि अभी नदी का पानी घाटों के ऊपर नहीं पहुंचा है, लेकिन नदी के बढ़े हुए जलस्तर में पेड़ भी बहते नजर आए हैं, जिससे लोग खतरे को लेकर चिंतित हैं।

Haridwar: भारी बारिश से उफान पर आई सूखी नदी, तेज बहाव में बहा रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गौरव राणा ने बताया कि करीब आधे घंटे तक भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा रहा। हालांकी अब जलस्तर कम हो गया है। इससे तीर्थ पुरोहितों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें