फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कुमाऊं में आज भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी, भूस्खलन का भी खतरा

Mon, 03 Jul 2023 05:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News:  छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल के बजाय कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल के बजाय कुमाऊं क्षेत्र में अधिक बारिश की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। नालों-नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। उन्होंने हिदायत दी है, बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। 

Pithoragarh: बारिश के बाद 'झील' में तब्दील हुई बोना नदी, जमा पानी से कई गांवों में बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

11 राज्यमार्ग सहित 126 सड़कें बंद

प्रदेश में 11 राज्यमार्ग समेत कुल 126 सड़कें बंद हैं। इससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव के अनुसार, संभावित स्थानों पर जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई है। रविवार को कुल 119 मशीनों को सड़कों को खोलने के काम में लगाया गया था।

इनमें स्टेट हाईवे पर नौ, मुख्य जिला मार्गों पर 12, अन्य जिला मार्गों पर पांच, ग्रामीण सड़कों पर 51 और पीएमजीएसवाई की सड़कों को खोलने के लिए 47 मशीनों ने काम किया। सड़कों को खोलने के काम में अभी तक 1259.48 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए 1374.68 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मानसून सीजन में अभी तक 883 सड़कें बंद हुईं हैं, इनमें से 757 सड़कों को खोल दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें