फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मई की गर्मी ने तोड़ा 2017 का रिकॉर्ड, 39 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Mon, 25 May 2020 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सोमवार को दून में 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान, रात के तापमान में भी इजाफा
  • मंगलवार को कुछ जगह हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में मई की गर्मी ने वर्ष 2017 का रिकॉर्ड (39.2 डिग्री) तोड़ दिया है। सोमवार को दून में 39.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। इससे रात की गर्मी में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2017 में राजधानी दून का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंचा था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2018 में मई में सबसे ज्यादा तापमान 40.7 और 2019 में 40.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। मई में सबसे ज्यादा गर्मी का ऑलटाइम रिकॉर्ड 30 मई 2012 का है, जब दून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया था।


राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही काफी अधिक उमस रही। आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही चलते तेज धूप निकली। कुछ ही देर में गर्मी बढ़ने लगी और दोपहर बाद अधिकतम तापमान अपने चरम पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर दो साल बाद गिरता है पारा

राजधानी दून में मई में हर दो साल बाद पारा गिरता है। लगातार दो साल तापमान 40 डिग्री पहुंचने के बाद तीसरे वर्ष का अधिकतम तापमान इससे कम रहता है। पिछले दो वर्ष अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इस वर्ष अभी सबसे ज्यादा तापमान 39.8 डिग्री रहा है।

इससे पहले 2019 में 40.4, 2018 में 40.7, 2017 में 39.2, 2016 में 40.2, 2015 में 40.1, 2014 में 38.4, 2013 में 40.7, 2012 में 43.1, 2011 में 37.9 और 2010 में 403 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

मंगलवार को कुछ जगह हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बेहद हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में शाम के समय हवा भी चल सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें