मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाई आंख
मई की शुरुआत से अभी तक बीच-बीच में बदलने मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। रुक-रुक कर हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों की बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ा। खासकर मैदानी इलाकों में लेकिन शुक्रवार को मौसम खुला तो गर्मी ने आंख दिखाई। हालांकि आंकड़ों की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। चटक धूप खिलने से दिन के समय तपिश का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते-होते हवाएं चलने लगी तो रात का मौसम सुहावना हो गया। उधर पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा।