फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

Fri, 03 Dec 2021 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, छह दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी। 
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। शुक्रवार तड़के केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री धाम समेत कुमाऊं के भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, छह दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी। शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। चार, पांच व छह दिसंबर को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा।

उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में रिमझिम बरिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी, ठंड से कांपे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन


पांच दिसंबर को गढ़वाल मंडल में कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी होगी। लगातार बादल छाये रहने, बारिश, बर्फबारी के कारण राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में इजाफा होगा। विशेषकर सुबह-शाम मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

उत्तराखंड: कड़ाके की ठंड से नीती-माणा घाटी में जम गए झरने और गाड़-गदेरे, मैदान में भी बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरें

मौसम विशेषज्ञों ने दिन के तापमान में कमी आने पर धूप के बावजूद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन मौसम खराब रहने के बाद ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। ज्यादातर जगहों पर रात को पाला गिर रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहने से धूप देर से निकल रही है। 

विज्ञापन

मसूरी में हुई बारिश, ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा 

मसूरी में गुरुवार देर शाम से हल्की बारिश जारी है जिससे शहर में ठंड और बढ़ गई है। बीते दो दिन से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन भी नही हुए, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते शहर में पर्यटकों की संख्या में भी कमी दिखाई दे रही। चौक चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे। 

कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
पिथौरागढ़ जिले में बादल छाए हुए हैं। वहीं, गुरुवार देर रात से ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात जारी है। वहीं, निचले हिस्सों में बारिश हुई। पिथौरागढ़ के पंचाचूली, नग्निधूरा, हंसलिंग सहित छिपला, व्यास और दारमा घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। धूप के दर्शन नहीं होने और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें