फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 13 Feb 2024 11:58 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आज ऊंचाई वाल इलाकों  में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है। 

Dehradun: एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन, मिलेगी यह सुविधा

कहां कैसा है मौसम का हाल

  • पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्के बदल छाए हैं। सुबह शाम ठंड हो रही है।
  • नई टिहरी के आस पास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हैं। 
  • उत्तरकाशी में आसमान में छाए बादल। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस।
  • कर्णप्रयाग मौसम खराब। सुबह कुछ देर धूप खिलने बाद आसमान में छाए बादल।
  • रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम ने ली करवट। आसमान में छाए बादल। केदारनाथ समेत ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें