फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather today: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने का भी अनुमान

Sun, 20 Sep 2020 12:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बिजली के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अनुमान भी जताया है। 

विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

मानसून सीजन में 10 जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

मानसून सीजन में अभी तक प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। चंपावत जिले की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां आधी बारिश भी नहीं हुई। वहीं,  बागेश्वर समेत केवल तीन जिलों में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है।  

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अभी सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर और उतरकाशी जिलों में सामान्य से काफी कम रही है। अल्मोड़ा में 24, देहरादून में 25, पौड़ी में 46, टिहरी में 26, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 33, रुद्रप्रयाग में 34, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में 45 फीसदी कम बारिश हुई है।

वहीं, बागेश्वर जिले में सामान्य से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा बारिश हुई है। चमोली में 12 और पिथौरागढ़ में दो फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।  मौसम विभाग के अनुसार अब तक सामान्य तौर पर 1116.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन प्रदेश में अभी तक केवल 916.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें