फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: राहत की आस नहीं, आज देहरादून और टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; दून में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Tue, 01 Sep 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी देहरादून ने दिनांक 1 सितंबर को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ ही होगी। विभाग ने एक सितंबर के लिए देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी देहरादून ने दिनांक 1 सितंबर को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन: पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा, रास्ता बंद होने से दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन


दिन भर राहत, शाम को आफत की बारिश

लगातार कुछ दिनों से हो रही बारिश ने सोमवार दिन भर राहत दी तो शाम को अचानक मौसम में हुए बदलाव के साथ आफत की बारिश भी हुई। करीब घंटे भर तक हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में दर्शनलाल चौक, एस्लेहॉल चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, माजरा समेत कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों की समस्या दोगुनी हो गई। खासकर दोपहिया वाहन चालक व राहगीरों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

दून पुलिस ने नदी किनारे रहने वालों को किया अलर्ट

देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा उससे नदियों का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।  पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों पर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें