Uttarakhand Weather Monsoon Rainfall Today: उत्तराखंड के सभी जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड में आज मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।