फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से 233 सड़कें बंद

Mon, 08 Sep 2025 11:15 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। पल में धूप तो पल में बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की और तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


Haridwar: काली मंदिर टनल के पास हुआ भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन

प्रदेश में 233 सड़कें बंद, कब खुलेंगी समय तय नहीं

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 233 सड़कें बंद हैं, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा के मुताबिक बंद सड़कों को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मुताबिक दो राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 77 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक 44 सड़कें बंद हैं। जबकि पौड़ी में 22, टिहरी में 19, चमोली में 42, रुद्रप्रयाग में 28, देहरादून में 12, हरिद्वार में चार, पिथौरागढ़ में 25, अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में पांच, नैनीताल में छह और ऊधमसिंह नगर में पांच सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें