फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम...देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 65 सड़कें बंद

Wed, 30 Jul 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 65 सड़कें बंद हैं। इससे ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्साें में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेर दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो चार अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।  

Uttarakhand Rainfall: सरयू व सौंग नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा, बाढ़ नियंत्रण केंद्र कर रहा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 65 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 65 सड़कें बंद हैं। इससे ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर छह में बड़े पत्थर व मलबा आने से राजमार्ग बंद है। इसी जिले में 13 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। रुद्रप्रयाग जिले में आठ ग्रामीण सड़कें, उत्तरकाशी में 11, नैनीताल में तीन, चमोली में सात, अल्मोड़ा में चार, बागेश्ववर में छह, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी में पांच और देहरादून जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें