फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: हल्की धूप से हुई दिन की शुरुआत, ठंड से मिली राहत, कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

Tue, 14 Jan 2025 10:24 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद सोमवार को मौसम साफ हुआ तो तापमान में इजाफा देखने को मिला। रविवार को बारिश-बर्फबारी के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। सोमवार को यह तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। इसके चलते ठंड से राहत मिली।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

Makar Sankranti: हरिद्वार में स्नान पर्व की तैयारियां, आठ जोन और 21 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र
विज्ञापन


विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे माणा गांव तक बंद, औली-मलारी में फिसल रहे वाहन

बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम सामान्य हो गया। चटख धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ताजी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे बदरीनाथ धाम से आगे माणा गांव तक बंद हो गया है। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है लेकिन बर्फ पर वाहनों के टायर फिसल रहे हैं। औली सड़क पर भी सात किमी से आगे बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें