फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटों में गिर सकती है बिजली, ओलावृष्टि और आंधी का अनुमान

Sun, 02 Jun 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी जताया है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

वहीं, पहाड़ के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो डिग्री गिरा पारा

राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार को करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह घटकर 38.5 डिग्री रह गया। इसके चलते लोगों को शुक्रवार की तुलना में गर्मी और उसम से कुछ राहत मिली।

हालांकि तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी होने के आसार हैं। आज दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। 

तापमान
अधिकतम- 37
न्यूनतम-24
सूर्योदय- सुबह 5.17 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.16 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें