फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: इस साल उत्तराखंड में सामान्य से अधिक होगी बारिश, पहाड़ी इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

Tue, 15 Apr 2025 09:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Updateजून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल मानसून के दौरान उत्तराखंड में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि मानसून के दौरान होने वाली बारिश के संबंध में मई के अंतिम सप्ताह में भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां जारी रहने की संभावना है। पिछले तीन महीनों (जनवरी से मार्च) के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ की चादर सामान्य से नीचे रही। उत्तरी गोलार्ध के साथ-साथ यूरेशिया में सर्दियों और वसंत में बर्फ की चादर के विस्तार के बाद होने वाले भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा के साथ एक सामान्य विपरीत संबंध है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, जून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


Badrinath Dham:  यात्रा मार्ग पर नौ स्थानों पर चुनौती, यात्रियों की ही नहीं, सरकार के इंतजाम की भी परीक्षा

Trending Videos
विज्ञापन

कल पर्वतीय जिलों में बदला रहेगा मौसम
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें सप्ताह के अंत में पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें