फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: 39 के पार पहुंचा पारा...आज राहत के आसार, दून समेत सात जिलों में हो सकती है बारिश

Fri, 17 May 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संभावना जताई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम पारा चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री के पार पहुंच गया, इसके साथ ही यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। दिन में चिलचिलाती गर्मी का असर दिन के समय शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान 40 के आसपास पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


Kedarnath: बाबा के दर्शन को रात से ही खड़े हो रहे श्रद्धालु, सोनप्रयाग तक लगी तीन किमी लंबी लाइन, तस्वीरें

विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में बिजली भी चमक सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें