फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, यमुनोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Sun, 19 May 2024 03:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला। 

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में फिसलन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।

चरम पर चारधाम यात्रा: हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें आस्था और उत्साह से भरी तस्वीरें
विज्ञापन

 

पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें