फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-गर्जन के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

Tue, 06 Oct 2026 11:43 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड की दस्तक और तेज होने वाली है। पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि छह से आठ अक्तूबर तक 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद नौ से 11 अक्तूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: विशेष TET के लिए शासन ने मंगाया यूपी का आदेश, प्रदेश में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट
विज्ञापन


चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें