फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: देहरादून में बारिश, तीसरे दिन भी पहाड़ से लेकर मैदान तक गिरा पारा, पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन

Mon, 28 Sep 2026 08:20 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन करीब तीन बजे मौसम अचानक बदला और तेज दौर की बारिश हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन बाद राजधानी देहरादून में बारिश से सुबह राहत मिली तो दोपहर बाद फिर मौसम बदल गया। झमाझम बारिश से फिर तापमान पर असर पड़ा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा गिरने से ठंड का अहसास भी होने लगा है। खासकर पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड रही।

विज्ञापन


बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन करीब तीन बजे मौसम अचानक बदला और तेज दौर की बारिश हुई। आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 7.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि दिन में यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 18.7 डिग्री रहा।

रुद्रप्रयाग: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर पर्वतीय इलाकों में ज्यादा देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में माैसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो चार अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें