बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा। पंतनगर में 33.4, मुक्तेश्वर में 23.0 और नई टिहरी में 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दो अक्तूबर को देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33.0 और 20.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।