फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को रहें तैयार...मार्च में अब बढ़ेगा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Tue, 05 Mar 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही मार्च की शुरुआत में उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड ने तीन-चार दिन परेशान किया, लेकिन इस महीने के बाकी दिनों में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में पारा सामान्य से ऊपर जाने के आसार हैं। साथ ही तापमान बढ़ने से बीते सालों के मुकाबले गर्मी भी इस बार ज्यादा सताने की संभावना है।

विज्ञापन


पांच मार्च के बाद से प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी। हालांकि मार्च के शुरुआती दिनों में बदले मौसम का असर प्रदेश भर में सोमवार को भी देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले चक्र का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है।

Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढका गंगोत्री धाम, कड़ाके की ठंड में जम गया भागीरथी का पानी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

इधर, दिन भर धूप खिलने के बावजूद भी अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे अधिक कमी नई टिहरी के तापमान आई। यहां का अधिकतम तापमान आठ डिग्री की कमी के साथ 11 डिग्री रहा। पंतनगर का भी तीन डिग्री कमी के साथ 24 और मुक्तेश्वर का छह डिग्री की कमी के साथ 10 डिग्री रहा।
विज्ञापन

आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा। आठ मार्च तक विभाग की ओर से उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें