फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंगे मेघ, देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

Thu, 29 Aug 2024 05:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून समेत राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

कब सुधरेंगे हालात: हाईवे था बंद, दूसरे रास्ते पर मिला जाम, फिर एंबुलेंस खराब... युवक की मौत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें