फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान तक जमकर हुई बारिश, प्रदेश की 82 सड़कें बंद

Thu, 04 Jul 2024 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है।  
विज्ञापन
देहरादून में भारी बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद आज पहाड़ से मैदान तक जमकर बारिश हुई। वहीं, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को 82 और बुधवार को 63 मार्ग बंद हो गए थे। लोनिवि के अनुसार इसमें से 97 मार्गों को खोल दिया गया है, बाकी मार्ग को खोलने की कोशिश में टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन


जो मार्ग बंद हैं उसमें दो राज्य मार्ग, चार मुख्य जिला मार्ग, पांच अन्य जिला मार्ग और शेष ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लोनिवि मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी और कर्मियों को तैनात रखा गया है। इसके अलावा जो मार्ग बंद होने की दृष्टि से संवेदनशील हैं, वहां पर यात्रा के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग कौन से है उसकी जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। 

Rudraprayag: कल चार घंटे खुले रहेंगे कुंड बैराज के गेट, मंदाकिनी नदी किनारे रहने वालों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले चार दिन प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें