फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, स्कूल बंद, कृष्णा चट्टी में यमुना के कटाव से सड़क धंसी

Fri, 13 Sep 2024 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ बड़कोट

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बारिश में भूकटाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से मैदान तक रुक-रुक का बारिश हो रही है। वहीं, बड़कोट में लगातार बारिश के चलते वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास दलदल होने के कारण बस गई। यमुना नदी के कटाव से सड़क धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। 

विज्ञापन


लोनिवि की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और वाहन को निकाला। यहां लगातार बारिश के चलते यमुना नदी के साथ ही सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है ।

उधर, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Snowfall: भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड, तस्वीरें


विज्ञापन

इन सभी जिलों में तेज हवा चलने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से रहने की हिदायत दी है। वहीं, सभी जिलों में आज स्कूल भी बंद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें