फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: ओलावृष्टि के साथ बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट, बदरीनाथ में मौसम हुआ खराब

Thu, 26 Mar 2020 11:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज आंधी चलने की चेतावनी 
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम अलर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज ओले गिर सकते हैं। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


वहीं आज दोपहर बाद देहरादून में बादल छा गए और धूप हल्की हो गई। बदरीनाथ में भी मौसम खराब हो गया। यहां बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। बदरीनाथ में तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमस्खलन का भी खतरा 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है।

पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।  मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को तेज गर्म हवाओं और बारिश, बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन भी हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आशंका ज्यादा है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने सरकारी अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें