भीषण ठंड में अगले कुछ दिनों में और इजाफा हो सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक और दो जनवरी को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
इसकी शुरूआत 31 दिसंबर से ही हो जाएगी। वहीं, 2000 से 2500 में आधा से डेढ़ फीट और 2500 से 3000 फीट में दो फीट तक बर्फ गिर सकती है। विशेषकर चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी।
राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में साढ़े पांच डिग्री की कमी आई। इसके कारण दिन में धूप काफी फीकी रही। एकाएक कमी आने से दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम हो गया।