फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से तर हुआ देहरादून, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Sat, 18 Apr 2020 06:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को देर रात हल्की बारिश हुई। जो कहीं-कहीं आज सुबह तक जारी रही। इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। ऋषिकेश में भी झमाझम बारिश ने तर कर दिया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री घाटी में तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


बदरीनाथ में बर्फबारी से यात्रा तैयारियां हुई प्रभावित

चमोली जिले में शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया है। तड़के भी करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं।

इससे पहले आज सुबह उत्तरकाशी जिले में बादल छाए रहे। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सुचारू है। यमुनोत्री घाटी, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग में रातभर बारिश हुई। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह भी बारिश हुई। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश हुई। नैनीताल में आज सुबह ओलावृष्टि भी हुई। हल्द्वानी में सुबह से समय बादल छाए रहे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़-घाट एनएच बंद

दिल्ली बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे बंद हो गया। मैदानी क्षेत्रों से दूध, सब्जी और राशन लेकर आ रहे ट्रक घाट में ही फंसे रहे। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड लगाए गए हैं।

बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

ऋषिकेश में शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह बेमौसम की बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। कोरोना के कारण किसान पहले गेंहू की फसल नहीं काट पा रहे थे, अब बारिश होने से खेतों में कटी फसल खराब होने की आशंका है। किसान मोहर सिंह का कहना है कि पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू का दाना कमजोर पड़ गया था।

विनोद जुगलान ने बताया कि कुछ किसानों की ओर से मौसम की स्थिति को भांपते हुए काटी गई फसल तिरपाल से ढकने का प्रयास किया गया है। जंगल की सीमा से सटे खेतों में फसल को वन्य जीव पहले ही चट कर चुके हैं। 
विज्ञापन

आज ओले गिरने और बिजली चमकने का अनुमान

वहीं, प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में आज ओले गिरने और बिजली चमकने का अनुमान है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगह ओले गिर सकते हैं।

इसके अलावा कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। वहीं दूसरी ओर कई मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में इस तरह का मौसम बना रह सकता है। राजधानी दून समेत आसपास के ज्यादातर इलाकों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तेज आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें