फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: गर्मी कर रही परेशान, आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: तेज हवाओं के साथ ही आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने देहरादून सहित छह जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अबकी सामान्य से ज्यादा बरसेगा मानसून, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग

विज्ञापन

आज रिकॉर्ड हो सकता है सीजन का सबसे गर्म दिन
तेज धूप के साथ दिन पर दिन गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।

बृहस्पतिवार को तेज धूप से परेशानी हुई लेकिन हवाओं ने राहत भी दी। इस दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें