फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज भी भारी बारिश के आसार, दून समेत कई जिलों में अलर्ट, भूस्खलन से राज्य में 80 मार्ग बंद

Sun, 23 Aug 2026 08:31 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में 23 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन


Chamoli News: तमक नाले में लापता बीआरओ कर्मी का शव मिला, 12 दिन से लगातार चलता रहा रेस्क्यू अभियान

भूस्खलन से राज्य में 80 मार्ग बंद

देहरादून। राज्य में भूस्खलन के चलते एक राज्यमार्ग और मुख्य जिला मार्ग समेत 80 मार्ग बंद हैं। अल्मोड़ा जिले में एक, बागेश्वर में नौ, चमोली में 13 और देहरादून में पांच मार्ग बंद हैं। नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में छह और उत्तरकाशी में तीन मार्ग बंद हैं। आवाजाही ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें