फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand weather: पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, मैदान में भी ठंडा हुआ मौसम

Tue, 28 Feb 2023 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand weather Update Today: अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगस्तमुनि, जखोली, मुन्स्यारी, ऊखीमठ, धारचूला जैसे इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया।

विज्ञापन


वहीं, अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand weather: बदरीनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश से गिरा तापमान
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के पांडुकेश्वर में सबसे अधिक 12.5 मिमी, नारायण आश्रम में सात मिमी, जौलजीबी में 6.5 मिमी, तपोवन में पांच मिमी, जखोली में 10 मिमी, मुंस्यारी में 8.4 मिलीमीटर, धारचूला में चार मिमी और ऊखीमठ में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें