फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today : पहाड़ी से गिरा पत्थर, चपेट में आए जेसीबी आपरेटर की मौत

Fri, 28 Aug 2020 12:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • पिथौरागढ़ जिले में 21, अल्मोड़ा-बागेश्वर में 13 सड़कें बंद 
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ में लगातार हो रही बारिश से नुकसान होने का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-सोबला सहित जिले की 21 सड़कें बंद हैं। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में भी 13 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे ग्रामीणों की तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन


इधर, रामनगर मोटर मार्ग पर तल्लीसेठी-बव्वास के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क पर आए मलबे को साफ करते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी जेसीबी ऑपरेटर प्रमोद कुमार (25) की मौत हो गई, जबकि हेल्पर जसवंत सिंह (25) निवासी टांडा रामनगर निवासी घायल हो गया। घायल को बेतालघाट सीएचसी में भर्ती किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार रात हुई तेज बारिश से ग्राम पंचायत पैली के अखोड़िया तोक में एक मकान जमींदोज हो गया। दो अन्य मकान भी खतरे की जद में हैं।  ग्वारी गांव में ग्वारिंग गधेरे के उफान में आने से ग्रामीण पूरी रात नहीं सो पाए। घरों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों द्वारा मनरेगा से बनाए गए तटबंध और सिंचाई योजना के 25 पाइप भी बह गए हैं।

बारिश से ग्वारी गांव सहित असेठी, बगड़ी ग्राम पंचायतों की पेयजल लाइन और भिचिलम गांव की सिंचाई योजना भी ध्वस्त हो गई है।  बागेश्वर जिले में  24 घंटे के भीतर कपकोट में 60, गरुड़ में 47.5 और बागेश्वर में 27.50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के दौरान  मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें