बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भी राहत में हैं। लंबे समय बाद बारिश होती है तो गेहूं, जौ, मटर आदि फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं चमोली जिले में भी दिनभर मौसम खराब रहा। कर्णप्रयाग, लंगासू, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
पौड़ी और श्रीनगर में बूंदाबांदी हुई। ठंड बढ़ने से अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में चहल पहल कम रही।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
श्रीनगर 19 10 डिग्री सेल्सियस
बदरीनाथ 9 माइनस 3
औली 11 माइनस दो
जोशीमठ 14 माइनस एक
गोपेश्वर 16 7
पौड़ी 11 6