पांच जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए बृहस्पतिवार 10 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत चमोली जिले में बृहस्पतिवार को को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। जिसे देखते हुए सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा एक से 12 तक) के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
प्रदेश में 225 सड़कें अभी भी बंद
प्रदेश में आ रही आपदाओं के बीच बुधवार तक 225 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे, 13 स्टेट हाईवे, आठ जिलों के बीच की मोटर रोड, चार बाह्य मोटर मार्ग, 89 गांवों की सड़कें शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित 109 ग्राम सड़कें भी बंद पड़ी हुई हैं। सरकार इन्हें खोलने का प्रयास कर रही है।