फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, सड़कों और चौराहों पर भरा पानी, लगा लंबा जाम

Wed, 21 Sep 2022 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बारिश के बाद चौराहों पर जलभराव होने और कई गाड़ियों के बंद होने से बहल चौक, लैंसडौन चौक, शिमला बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक, दिलाराम चौक, आईएसबीटी तिराहा समेत कई चौराहों पर शहरियों को आने-जाने में भारी दिककतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, राजधानी की सड़कों के साथ ही चौराहों पर जबरदस्त जलभराव से शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जगह जाम की भी स्थिति बनी रही। उधर, शाम से फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


चौराहों पर जलभराव होने और कई गाड़ियों के बंद होने से बहल चौक, लैंसडौन चौक, शिमला बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक, दिलाराम चौक, आईएसबीटी तिराहा समेत कई चौराहों पर शहरियों को आने-जाने में भारी दिककतों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश का दौर दो घंटे बाद थमा और जल निकासी होने के बाद यातायात बहाल हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान कई चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात बहाल कराने को लेकर जूझते नजर आए। 

Landslide: हेल्गूगाड़ में गंगोत्री और रानाचट्टी के पास बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के चलते बसंत विहार, शिमला बाईपास, कारगी चौक, चकराता रोड, किशननगर, निरंजनुपर सब्जी मंडी, मेंहूवाला, सेंवलाखुर्द, पंडितवाड़ी, माजरा, हरिद्वार, सहस्त्रधारा रोड, सरस्वती विहार, नेहरू कालोनी, डालनवाला, बलबीर रोड, राजपुर रोड, रायपुर, करनपुर, ईसी रोड, ओल्ड सहारनपुर चौक, बल्लीवाला, बल्लूपुर, नेहरू कॉलोनी रोड, रिंग रोड, जोगीवाला समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। 

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी अधूरे कार्यों से बढ़ीं मुसीबतें 

बारिश से राजधानी के चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही निगम प्रशासन की ओर से चलाए गए नाला सफाई अभियान की भी पोल खुल गई। बारिश के चलते सहारनपुर चौक, दर्शनलाल चौक लैंसडौन चौक, महाराजा अग्रसेन चौक समेत ज्यादातर चौराहों पर जलभराव के साथ जबरदस्त मलबा जमा हो गया, जिससे शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

दर्जनभर इलाकों में बिजली गुल

बारिश के दौरान जंफर उड़ने और ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश के चलते कई घंटे तक मरम्मत भी नहीं हो पाई। आखिरकार बारिश थमने के बाद लाइनमैनों ने खामियों को दूर कर आपूर्ति बहाल कराई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें