फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद अब मौसम खुला, पारा चढ़ा...सामान्य हुआ रात का तापमान

Mon, 17 Feb 2025 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।
विज्ञापन
धूप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिन पहले प्रदेश में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुला तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से राहत मिली। चटक धूप खिलने से पारा चढ़ा तो रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ।

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद 15 फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई थी। इसका असर प्रदेश भर के तापमान पर दो दिन तक देखने को मिला। तीसरे दिन मौसम खुला तो ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के साथ 27.3 रहा। जबकि इससे पहले सामानय तापमान में एक से तीन डिग्री तक ही बढ़ोतरी हुई थी। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

Uttarakhand Budget Session: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन का एजेंडा तय, 20 फरवरी को पेश होगा बजट
विज्ञापन


विज्ञापन

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। वहीं, आज (मंगलवार) के मौसम की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें