भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के पूरे कुमाऊं मंडल में आज मंगलवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।