फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: हर्षिल और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश

Thu, 14 Aug 2025 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/ उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Weather: हर्षिल क्षेत्र के अवाना बुग्याल सहित गंगोत्री और लंका के आसपास के ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार को बर्फ दिखाई दी।  
विज्ञापन
हर्षिल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी और हर्षिल क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही आसपास और गंगोत्री क्षेत्र के ऊंची-ऊंची पहाड़ियां में बर्फबारी देखने को मिली है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि अगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो इससे उन क्षेत्रों से आने वाले नदी-नालों में जलस्तर कम हो जाएगा। हर्षिल क्षेत्र के अवाना बुग्याल सहित गंगोत्री और लंका के आसपास के ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार को बर्फ दिखाई दी। हालांकि निचले क्षेत्रों में अभी बारिश जारी है।  

Uttarkashi: गंगोत्री तक अगले तीन दिन में रास्ता खुलेगा, यात्रा रहेगी अभी बंद, लगातार मलबा आने से चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

दून समेत पांच जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहा। निचले इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 18 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें