मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। सात अक्तूबर को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। बताया, आठ अक्तूबर के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा, पोस्ट मानसून में बारिश होती है। लेकिन मौसम के बदले पैर्टन और जलवायु परिवर्तन इस बार बारिश अधिक हो रही है।
आज भी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी की चेतावनी है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।