फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: गंगोत्री-यमुनोत्री- हर्षिल में बर्फबारी, मैदान में छाए काले बादल, चमोली में एवलांच अलर्ट

Tue, 04 Mar 2025 12:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी जारी है। वहीं चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री-यमुनोत्री हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं निचले इलाकों में बारिश जारी है। हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी के साथ तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।

विज्ञापन


उधर चमोली कर्णप्रयाग में फिर मौसम बदला है। सोमवार रात्रि यहां तेज बारिश हो रही। जबकि मंगलवार सुबह से काले बादल हुए हैं। दूसरी तरफ मसूरी शहर में कल देर रात से हो रही बारिश अब जाकर थमी। बारिश के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप बढा है। घने बादल और कोहरा छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच मार्च से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें