फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : चारों धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड

Sun, 16 Feb 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में जहां दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चमोली जिले के निचले इलाकों को बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ का हाल.... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को चारों धाम में बर्फबारी हुई, जिससे निचले इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में जहां दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चमोली जिले के निचले इलाकों को बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गोरसों सहित नीति और माणा घाटी के गांवों में भी हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।

चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य था। बदरीनाथ धाम तक बदरीनाथ हाईवे को भी खोल दिया गया था। शनिवार को हुई बर्फबारी से निचली चोटियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में भी बर्फ गिरी, लेकिन धूप खिलने पर बर्फ पिघल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें