फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत

Sat, 31 Jan 2026 01:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो चार फरवरी तक प्रदेशभर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। हालांकि पांच फरवरी से मौसम शुष्क होगा और ठंड से राहत मिलेगी।

Auli Snowfall: चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, चांदी सा चमक रहा औली, ठंड में कृत्रिम झील भी जमी, तस्वीरें
विज्ञापन


विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिली तो तापमान में इजाफा देखने को मिला। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन की चटक धूप का असर रात के पारे पर भी पड़ा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें