बारिश भी बना सकती रिकार्ड
चार दिन से हो रही लगातार बारिश अभी आगे भी जारी रहती है तो यह वर्ष 2020 में मार्च माह में हुई बारिश का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वर्ष 2020 में मार्च में 153 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। वहीं अब तक दून में बार 56 मिमी बारिश हो चुकी है।
बारिश से यातायात प्रभावित
बारिश के कारण महानगर में कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही, बरसात के कारण लोग कारों से घरों से निकले, इस कारण शहर की सड़कों पर कारों का अधिक लोड रहा और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। उधर सीवरलाइन बिछाए जाने के कारण सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हो गया।
फसल के लिए नुकसान
गेहूं की फसल पकने को है, खेतों में तैयार खड़ी है। अब अधिक बरसात गेहूं की फसल के लिए नुकसान दायक साबित हो रही है। किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।