फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: चटक धूप ने बढ़ाई उमस, आज राहत के आसार, 25 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद

Mon, 22 Jun 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान कर रही है। रविवार को धूप के साथ उमस ने भी परेशान किया। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। हालांकि दिन भर धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से चटक धूप के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.5 डिग्री रहा। पर्वतीय इलाकों के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Yoga Day: यहां भगवान विष्णु अनादिकाल से सिखा रहे संतुलित जीवन का मंत्र, पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें