फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अब गर्मी से राहत के आसार; आज कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अधिकतम तापमान गिरने लगा है। साथ ही मंगलवार से और राहत के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है। केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Chamoli: गर्मी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिघल रही बर्फ, धौली नदी का जलस्तर बढ़ा, झील जैसी बनी स्थिति
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव का सीधा असर मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में देखने को मिलेगा। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। उधर, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

तीन से पांच डिग्री तक की आएगी गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देहरादून की बात करें तो बीते रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो सोमवार को 37.9 डिग्री रहा। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 28 अप्रैल को राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

यहां बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें