सबसे ज्यादा बारिश हरिद्वार जिले में हुई। यहां हफ्ते भर में 38.6 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 459 फीसदी अधिक है। जबकि सबसे कम बारिश 10.7 एममम बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की वजह से मई की शुरूआत बिगड़े मौसम के साथ हुई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज करने के साथ गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों की बात करें तो 12 मई के बाद मौसम खुलने के आसार हैं।