फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश से लौटी ठंड, पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार

Mon, 02 Feb 2026 01:37 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन साफ रहे मौसम के बाद रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास हुआ। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।   

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं।  
विज्ञापन


चारधाम शीतकालीन यात्रा: आस्था और उत्साह, इस बार 34 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे
 

विज्ञापन

मसूरी में बारिश के साथ पड़े बर्फ के फव्वारे

शहर में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहने के बाद दोपहर में बारिश होने लगी। देर शाम बर्फ के फव्वारे भी पड़े। इससे मौसम में ठंड एक बार फिर लौट आई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में बदलाव से मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में फिर बर्फबारी की उम्मीद जग गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें