फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से दस डिग्री गिरा पारा, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि के आसार

Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सोमवार को भी छाए रह सकते हैं बादल, शाम को हो सकती है बारिश
  • पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में रविवार को दिनभर उमस और हल्की धूप के बीच गर्मी बढ़ी लेकिन शाम को तेज हवाओं और बारिश की वजह से तापमान में करीब दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से धूप खिली। दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए लेकिन उमस जारी रही। दिन में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाएं चलने लगी।

इसके बाद हुई तेज बारिश की वजह से तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को भी प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। देहरादून सहित प्रदेशभर में दोपहर बाद एक दो दौर की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें